UttarakhandBig NewsHaridwar NewsRoorkee News

दूसरी शादी करने के लिए पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

हरिद्वार जनपद के रुड़की में हुए ग्राम ऐथल में महिला की हत्या के बाद से हड़कंप मचा हुआ था। पुलिस ने महिला की हत्या में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति दूसरी शादी करना चाहता था। जिस वजह से उसने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि मुकदमे में नामजद आरोपी के भाईयों की तलाश जारी है।

युवती के भाई ने दी जीजा और उसके भाईयों के खिलाफ तहरीर

जानकारी के मुताबिक एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 31 मई की रात ग्राम ऐथल में जहिर जो की पेशे से राजमिस्त्री है। जहिर और बानो के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी पत्नी की हत्या कर मौके से फरार हो गया था। घटनास्थल पर पहुंचे युवती के भाई ने थाने में पहुंचकर आरोपी जहिर और उसके दो भाईयों के खिलाफ तहरीर दी थी।

दूसरी शादी करना चाहता था आरोपी

तहरीर के बाद पुलिस ने तीनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने एक लोहे की फुंकनी बरामद की थी । फरार आरोपी जहीर को पुलिस ने बुक्कनपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दूसरी शादी करना चाहता था। इस बात पर बानो उसका विरोध करती थी।

दूसरी शादी करने की बात पर हुआ था विवाद

आरोपी युवक दूसरी शादी का विरोध करने पर आरोपी बानो को पीटता था। इसी बात को लेकर बुधवार रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। आरोपी जहिर ने पहले उसकी पिटाई की और फिर मुंह दबाकर बानो को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपी गुलशेर और गुलजार की तलाश जारी है।

दूसरी शादी करने की देता था धमकी

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक आरोपी जहिर शादी के कुछ समय बाद से ही बानो के साथ मारपीट करने लग गया था। आरोपी अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था। जहिर बार-बार पत्नी को कहता था कि वह दूसरी शादी करेगा। जब पत्नी इस बात को लेकर नाराजगी जाहिर कर विरोध करती थी तो उसे पीटता था।

दूसरी शादी की बात को लेकर ही 31 मई को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया की युवक ने अपने भाईयों के साथ मिलकर बानो को मौत के घाट उतार फरार हो गए। आरोपी जहिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके दो भाई गुलशेर और गुलजार अभी भी फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें