Haridwar News

एक युवक के लिए पुलिस के सामने भिड़ गईं पत्नी और प्रेमिका, एक बोली-मैं रहूंगी इसके साथ, दूसरी बोली…

लक्सर : लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र से एक गजब का मामला सामने आया है. इस मामले को देख पुलिस भी असमंजस में पड़ गई। दरअसल एक युवक की पत्नी और प्रेमिका उस पर अपना अपना हक जताते हुए पुलिस के सामने ही एक दूसरे से भिड़ गईं। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने दोनों को समझाया।मामला खानपुर थाने की गोवर्धनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को एक महिला पुलिस चौकी पहुंची और वो एक युवक को अपना प्रेमी बताते हुए उसके साथ रहने की जिद करने लगी। पुलिस ये नजारा देख हैरान रह गई. इसी बीच युवक भी अपनी पत्नी के साथ पुलिस चौकी पहुंच गया। दोनों महिलाओं ने युवक पर अपना अपना हक जताया। एक महिला का कहना था कि युवक उसका पति है, इसलिए वह उसी के साथ रहेगा। तो वहीं दूसरी महिला का कहना था कि युवक उसका पुराना प्रेमी है और काफी लंबे समय से वो रिलेशनशिप में हैं तो वो अपने पति के साथ नहीं बल्कि प्रेमी के साथ रहना चाहती है।

इस बात का युवक की पत्नी ने विरोध किया. दोनों पुलिस के सामने ही  भिड़ गए। पुलिस ने दोनों को समझाया बुझाया लेकिन वो एक बार में नहीं मानी. पुलिस ने बमुश्किल दोनों को समझाया। युवक को प्रेमी बता रही महिला के पति को पुलिस चौकी बुलाया गया तथा समझा-बुझाकर उसे पति के साथ भेजा गया। पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि दोनों महिलाओं को समझा-बुझाकर उनके घर भेज दिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें