हर साल 25 दिसंबर को Christmas मनाया जाता है। साल भर में एक दिन आने वाले इस त्योहार का ईसाई धर्म के लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। Christmas को ईसाई धर्म के संस्थापक प्रभु यीशु के जन्म दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को सुंदर तरीके से सजाते हैं और Christmas ट्री लगाते हैं। साथ ही चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं और कैंडल जलाते हैं। इसके साथ ही कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं और केक काटकर पार्टी की जाती है। इस दिन छोटे बच्चों को सांता क्लाज का इंतजार रहता है क्योंकि इस दिन बच्चों को चॉकलेट्स और गिफ्ट दिए जाते हैं। आइये जानते हैं 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस?
Christmas के लिए 25 दिसंबर ही क्यों?
ईसाई धर्म की मान्यता के अनुसार प्रभु यीशु मसीह का जन्म 25 दिसंबर को हुआ था, जिस कारण इस दिन को क्रिसमस के तौर पर मनाया जाता है। यीशु का जन्म मरियम के घर हुआ था। मान्यता है कि मरियम को सपना आया था। इस सपने में उन्हें प्रभु यीशु को जन्म देने की भविष्यवाणी की गई थी। इस सपने के बाद मरियम गर्भवती हुई और गर्भावस्था के दौरान उन्हें बेथलहम में रहना पड़ा। एक दिन जब रात हो गई थी, तो मरियम को रुकने के लिए कोई सही जगह नहीं दिखी। ऐसे म उन्हें ऐसी जगह में रूकना पड़ा जहां लोग पशुपालन करते थे। उसी के अगले दिन 25 दिसंबर को मरियम ने यीशु मसीह को जन्म दिया।
लोगों का मानना था कि यीशु ईश्वर का पुत्र है
यीशु मसीह के जन्म स्थल से कुछ दूरी रर कुछ चरवाहे भेड़ चरा रहे थे। कहा जाता है कि भगवान स्वंय देवदूत का रुप धारण कर वहां आए और उन्होनें चरवाहों से कहा कि इस नगर में एक मुक्तिदाता का जन्म हुआ है ये स्वंय भगवान ईसा है। देवदूत की बात पर यकीन करके चरवाहे उस बच्चे को देखने गए। देखते ही देखते बच्चे को देखने के लिए भीड़ बढ़ने लगी। लोगों का मानना था कि यीशु ईश्वर का पुत्र है और ये कल्याण के लिए पृथ्वी पर आया है। मान्यता ये भी है कि प्रभु यीशु ने ही ईसाई धर्म की स्थापना की थी। यही वजह है कि 25 दिसंबर को Christmas के त्योहार के रुप में मनाया जाता है।