Dehradun NewsHighlight

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने क्यों लिखा पीएम मोदी को पत्र ? पढ़िए यहां

उत्तराखंड के वित्त एवं शहरी विकास व आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र के जरिए मंत्री अग्रवाल ने पीएम मोदी से प्रत्येक साल 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महापर्व की वर्षगांठ मनाने का आग्रह किया।

कैबिनेट मंत्री ने लिखा पीएम मोदी को पत्र

पत्र के जरिए मंत्री अग्रवाल ने कहा कि शताब्दियों के अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग, तपस्या की अनवरत प्रतीक्षा रामलला के आने से फलीभूत हुई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार श्रीराम ने सम्पूर्ण भारतवर्ष को एक सूत्र में पिरोकर समरसता एवं सामन्जस्य का संदेश मानव मात्र के कल्याण के लिए दिया था।

मंत्री अग्रवाल ने कहा आज सम्पूर्ण देश में उसी समरसता के माहौल की अनुभूति हो रही है तथा ऊंच-नीच, जाति-पाति की खाईयां मिटती दिखायी दे रही हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्गरवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के भागीरथी प्रयास, संतो-महापुरूषों के आशीर्वाद के बल पर ही ये संभव हुआ है।

पत्र के जरिए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि श्रीराम मंदिर निमार्ण का जो आलौकिक दृश्य आज दृष्टिगोचर हो रहा है एवं सम्पूर्ण जनमानस जिस परमानन्द की अनुभूति करवा रहा है। जिन्हें शब्दों में वर्णन नही किया जा सकता है। सनातन संस्कृति के स्वाभिमान के प्रतीक अयोध्या धाम में निर्मित श्रीराम मंदिर, राष्ट्र मंदिर का स्थान प्राप्त करेगा, इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें