National

जेएनयू में भगवा जलेगा और फ्री कश्मीर किसने लिखा? फिर विवादों में आई यूनिवर्सिटी

जवाहरलाल नेहरू विश्वविघालय एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार यहां की दीवारों में लिखे नारे चर्चा में आ गए हैं। इन नारों को लेकर सोशल मीडिया में काफी बहस छिड़ गई है।

दीवारों में लिखा है भगवा जलेगा

जेएनयू की दीवारों में लिखा है भगवा जलेगा, और फ्री कश्मीर लिखा हुआ है। इन दीवारों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया और एक्स पर वायरल हैं। इस मुद्दे पर अभी तक यूनिवर्सिटी की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रिया

जेएनयू इस तरह के विवादों में पहले भी घिरता रहा है। इस बार यह मामला सोशल मीडिया पर साक्षा की गई पोस्ट्स के बाद बढ़ा, जहां लिखा भगवा, कश्मीर, और हिन्दुत्व से जुड़े नारें दीवारों पर पोते गए हैं। इन नारों में लिखा है भगवा जलेगा, फ्री कश्मीर आदि। इन नारों को देखकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फिलहाल जेएनयू प्रशासन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें