लोकसभा चुनाव के परिणाम आने में कुछ ही घंटों का समय बाकी है। नैनीताल सीट पर बात करें तो तीन राउंड की काउंटिंग होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय भट्ट आगे चल रहे हैं। अजय भट्ट एक लाख से भी ज्यादा मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी से आगे चल रहे हैं।
तीसरे राउंड के बाद नैनीताल सीट का है ये हाल
भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को 361429 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को 183070 वोट मिले हैं। बीजेपी प्रत्याशी 178359 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे राउंड की मतगणना के बाद पीछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि आज नैनीताल सीट पर भाजपा व कांग्रेस समेत दस प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।
दो बजे तक मतगणना पूरी होने की उम्मीद
नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीट में मतगणना का काम दोपहर दो बजे तक पूरा करने की उम्मीद है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी फिंचा राम चौहान का कहना है कि दो बजे तक काउंटिंग पूरी हो जाएगी। यानी कि दो घंटे बाद नैनीताल सीट पर कौन जीता ये सामने आ जाएगा।
नैनीताल सीट पर कब कौन जीता ?
- साल 1996 – नारायण दत्त तिवारी 307,449 मत
- 1998 – इला पंत 292,761 मत
- 1999 – नारायण दत्त तिवारी 350,381 मत
- 2004 – के सी सिंह बाबा
- 2009 – के सी सिंह बाबा 321,377 मत
- 2014 – भगत सिंह कोश्यारी 636,769 मत
- 2019 – अजय भट्ट 772,195 मत