Big NewsNikay Chunav

निकाय चुनाव : सभी नगर निगमों के मेयर प्रत्याशियों का हुआ ऐलान, जानें किस से होगी किसकी टक्कर

निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने सभी सीटों के लिए मेयर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान रविवार को कर दिया था। जबकि कांग्रेस ने 10 नामों का ही ऐलान किया था। सोमवार को कांग्रेस ने नगर निगम पिथौरागढ़ के लिए भी मेयर प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है।

सभी नगर निगमों के लिए प्रत्याशियों का हुआ ऐलान

निकाय चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने सभी नगर निगमों के लिए मेयर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। अब सभी सीटों पर किसका मुकाबला किस से होगा ये साफ हो गया है। प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम देहरादून नगर निगम पर सबसे दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां दोनों ही पार्टियों ने नए और युवा चेहरों को मैदान में उतारा है।

जानें किस से होगी किसकी टक्कर

  1. नगर निगम देहरादून – भाजपा से सौरभ थपलियाल और कांग्रेस से वीरेंद्र पोखरियाल होंगे आमने-सामने
  2. नगर निगम ऋषिकेश – भाजपा से शंभू पासवान और कांग्रेस से दीपक जाटव के बीच होगा मुकाबला।
  3. नगर निगम रुड़की – बीजेपी से अनीता देवी अग्रवाल और कांग्रेस की पूजा गुप्ता के बीच होगी टक्कर।
  4. नगर निगम हल्द्वानी – भाजपा से गजराज सिंह बिष्ट और कांग्रेस के ललित जोशी के बीच होगा मुकाबला।
  5. नगर निगम काशीपुर – बीजेपी से दीपक बाली और कांग्रेस संदीप सहगल होंगे आमने-सामने।
  6. श्रीनगर नगर निगम कांग्रेस से मीना रावत और बीजेपी से आशा उपाध्याय के बीच होगा मुकाबला।
  7. नगर निगम कोटद्वार – बीजेपी से शैलेन्द्र रावत और कांग्रेस से रंजना रावत आमने-सामने।
  8. नगर निगम अल्मोड़ा – भाजपा से अजय वर्मा तो कांग्रेस से भैरव गोस्वामी के बीच होगी टक्कर।
  9.  नगर निगम रुद्रपुर – कांग्रेस के मोहन खेड़ा और बीजेपी के विकास शर्मा आमने-सामने।
  10. नगर निगम पिथौरागढ़ – कांग्रेस की अंजू लूंठी और बीजेपी की कल्पना देवलाल के बीच होगा मुकाबला।
  11. हरिद्वार नगर निगम – बीजेपी से किरण जैसल और कांग्रेस से अमरेश वालियान आमने-सामने।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें