इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की रविवार को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वह बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक थे। इस सीट से वह दो बार विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके अलावा वह बहादुरगढ़ म्यूनिसिपल काउंसिल के दो बार चेयरमैन भी रहे थे। वह ऑल इंडिया इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन अध्यक्ष थे। इसके अलावा वह हरियाणा एमएलए एसोसिएशन के पूर्व प्रेसिडेंट भी थे। पार्टी में वह मजबूत पकड़ रखते थे। वह एक जाट नेता थे और बहादुरगढ़ के जाटवाड़ा गांव से ताल्लुक रखते थे।
Nafe Singh Rathee ने सोशल मीडिया पर जो आखिरी ट्वीट किया था उसमें उन्होनें बहादुरगढ़ के विकास के संकल्प की बात कही थी। उन्होनें लिखा था, लेकर जो हम चले हैं दृढ़ संकल्प, करेंगे बहादुरगढ़ का कायाकल्प। हालांकि इसके दो दिन बाद ही उनकी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।
Nafe Singh Rathee पर थे केस दर्ज
बता दें कि हरियाणा पुलिस ने नफे सिंह राठी और पांच अन्य के खिलाफ बीजेपी के एक नेता की आत्महत्या के संबंध में केस दर्ज किया था। राठी पर पूर्व मंत्री राम नंबेरदार के बेटे जगदीश नंबेरदार की खुदकुशी के मामले में आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया था।
दसवीं के बाद राजनीति में हुए सक्रिय
नफे सिंह राठी ने दसवीं तक की पढ़ाई की है। उसके बाद वो राजनीति में सक्रिय हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार, 2019 विधानसभा में चुनाव लड़ते समय वह 18 करोड़ 67 लाख 13,414 संपत्ति के मालिक थे। वहीं उनपर 6 करोड़ 96 लाख 70, 358 की देनदारी थी। 2014 में उनकी संपत्ति 10 करोड़ 36 लाख 91,033 और देनदारी 6 करोड़ 88 हजार 400 रुपये की देनदारी थी।