श्वेता माहरा भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ ही पहाड़ी इंडस्ट्री की जानी मानी कलाकार हैं। उत्तराखंड में उनके डांस के लोग दीवाने हैं। उनके ठेठ पहाड़ी अंदाज से वो सभी का दिल जीत लेती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने भू-कानून को लेकर कुछ ऐसा कहा कि उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पहाड़ी इंडस्ट्री की cream paudara Viral girl हैं shweta mahara
श्वेता माहरा उत्तराखंड की पहाड़ी इंडस्ट्री की लोकप्रिय कलाकार हैं। उनके गानों को लोग ढेर सारा प्यार देते हैं। श्वेता माहरा मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की रहने वाली हैं। जबकि वर्तमान में वो दिल्ली में रहती हैं। पहाड़ी इंडस्ट्री में आने से पहले श्वेता माहरा भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा चुकी हैं। पहाड़ी इंडस्ट्री में श्वेता माहरा ने क्रीम पौडरा सांग से डेब्यू किया था। जिसे दर्शकों को बहुत ज्यादा प्यार मिला था। इसके बाद इन्होंने एक के बाद एक कई हिट सांग किए हैं।
ब्यूटी पार्लर में काम कर चलाती थी अपना खर्चा
अपने अनोखे अंदाज से सभी को दिवाना बनाने वाली श्वेता माहरा को भोजपुरी इंडस्ट्री की करीना कपूर कहा जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आज बड़ी-बड़ी गाड़ियों और लग्जरी ब्रांड के कपड़े पहनने वाली श्वेता ने अपने सफर में खूब स्ट्रगल भी किया है। एक वक्त पर श्वेता ब्यूटी पार्लर में काम कर अपना खर्चा चलाया करती थीं। पूरे महीने काम करने के बाद उन्हें केवल 1500 रुपये ही मिलते थे। लेकिन आज वो अपनी मेहनत के दम पर एक जाना-माना चेहरा है।
भू-कानून को लेकर क्यों हो रहा है इनका बयान वायरल
श्वेता माहरा का एक बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें भू-कानून के बारे में कहती हुई नजर आ रही हैं कि भू-कानून का क्या करोगे। जिसके बाद से लोगों में उनके खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद श्वेता माहरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट करके कहा है कि उनके वीडियो को कट और एडिट करके बनाया गया है।
उनकी बात को गलत तरीके से और तोड़-मरोड़ के उत्तराखंड की जनता के सामने पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वो ना तो कभी भू-कानून के खिलाफ थी और ना ही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वो जल्द ही सबूतों के साथ सबके सामने आएंगी।