UttarakhandPauri Garhwal News

कौन है Shark Tank India में पहाड़ का पिस्यूं लूण ले जाने वाली ‘नमकवाली’? ऐसे की बिज़नेस की शुरुआत

सोनी टीवी चैनल का फेमस शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) में उत्तराखंड की ‘नमकवाली उर्फ़ शशि बहुगुणा रतूड़ी पिस्यूं लूण लेकर पहुंची। जहां उन्होंने अपने ब्रांड ‘नमक वाली‘ (Namakwali) के लिए शार्क्स से इन्वेस्टमेन्ट मांगी।

अपने नमक यानी पिस्युं लूंन के बिज़नेस में उन्होंने शार्क्स से इन्वेस्ट करने की अपील की। जिसके बाद कार देखो के फाउंडर और सीईओ अमित जैन ने उन्हें एक इन्वेस्टमेंट डील ऑफर की। शशि ने पहाड़ी पिस्यूं लूण के जायके को एक ब्रांड में तबदील कर देश-दुनिया में अपनी पहचान बना ली। ऐसे में चलिए जानते है की उत्तराखंड के पिस्यूं लूण को शार्क टैंक में ले जाने वाली ‘नमक वाली‘ उर्फ़ शशि बहुगुणा रतूड़ी के बारे में।

कौन है ‘नमक वाली‘?(Namakwali Aunty)

शार्क टैंक इंडिया में पहाड़ का पिस्यूं लूण ले जाने वाली ‘नमक वाली‘ यानी शशि बहुगुणा रतूड़ी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली है। उनका ‘नमक वाली‘ (Namakwali Aunty) नाम से बिज़नेस है। जहां वो पहाड़ी नमक यानी पिस्यूं लूण के अलावा पहाड़ी अचार, आरसे, जैविक दालें, रोटने आदि भी बेचती है। बता दें की अपने बिज़नेस की शुरुआत उन्होंने कोरोना काल के दौरान की थी। आज उनका ये स्टार्टअप जाना-माना ब्रांड बन गया है। इस बिज़नेस में उनका बेटा उनकी मदद करता है।

कोरोना काल में की शुरुआत

शशि बहुगुणा रतूडी पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लाक स्थित ग्वाडा गांव में रहती है। उन्होंने पहाड़ी पिसा नमक (पिस्यूं लूण) को देश ही नहीं दुनिया भर में फेमस कर दिया। शार्क टैंक में आने के बाद अब लोग उन्हें नमक वाली आंटी से जानते है। शशि बहुगुणा अपने इस बिज़नेस से कई पहाड़ी महिलाओं को रोजगार दे रही है। कोरोना काल में शुरू हुए इस बिज़नेस की शुरुआत उन्होंने केवल दो लोगों से की थी। आज उनके इस बिज़नेस से कई लोग जुड़ चुके है। सोशल मीडिया के माध्यम से वो देश विदेश में अपने पहाड़ी सामान उपलब्ध कराती है।

पहाड़ की महिलाओं को दे रही हैं रोजगार

आज नमकवाली ब्रांड के जरिए शशि दुनिया की हर प्लेट में पिस्यूं लूण का जायका बिखेर रही हैं। खुद को नमकवाली ब्रांड से स्टेबलीश करने के साथ साथ वो प्रदेशभर में महिला उत्थान और उत्तराखंड की लोक परंपराओं को बचाने के लिए भी कई काम कर रही हैं।

यहां तक की उत्तराखंड के मांगल गीतों को जीवित रखने के लिए उन्होंने एक महिला समूह भी बनाया है। अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ वो ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देकर पहाड़ों की आर्थिकी को संवारने में अहम योगदान दे रही हैं। आज नमकवाली ब्रांड के साथ जुड़कर पहाड़ के कई गांवों की महिलाएं और किसान मोटा अनाज दालें मसाले आदी बेच कर अपनी आजीविका चला रहे हैं।

नमक के साथ ये चीज़ें भी है उपलब्ध

शशि बहुगुणा ने ‘नमक वाली’ नामक ब्रांड की शुरुआत पहाड़ी नमक से ही की थी। जिसके बाद उन्होंने कई सारे फ्लेवर में पिस्यूं लूण उपलब्ध कराया। जिसमें लहसुन, धनिया, अदरक आदि विभिन्न फ्लेवर उपलब्ध है। इसके अलावा वो पहाड़ी अचार, मैजिक मसाले, जैविक दालें, आरसे, रोटने आदि सामान भी बेचती है। नमक वाली नाम से ये सभी चीज़ें अमेज़न और ऑनलाइन सिटी पर उपलब्ध है। इसके साथ ही कई स्थानीय आउटलेट पर भी नमक वाली के प्रोडक्ट मिल जाएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें