National

कहां लापता हुए झारखंड के सीएम सोरेन? ईडी की तलाश जारी

कथित भूमि धोखाधड़ी और मनी लॉड्रिंग केस में जांच के घेरे में आए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की तलाश अब भी जारी रही। सोमवार को उनके दिल्ली आवास में पहुंची प्रवर्तन निदेशालय की टीम और दिल्ली पुलिस को वे नहीं मिले। हालांकि मुख्यमंत्री रांची से शनिवार की शाम को ही दिल्ली रवाना हो गए थे। इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा किया है कि हेमंत सोरेन दिल्ली में ही हैं और वे मंगलवार को सड़क मार्ग से रांची पहुंच सकते हैं। उन्होनें ये भी संभावना जताई है कि वे अपनी पत्नी को सीएम बना सकते हैं। सोरेन ने अपनी पार्टी के विधायकों को मंगलवार को रांची बुलाया है।

राज्यपाल सीपी रख रहे नजर

वहीं, झारखंज के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि संविधान के संरक्षक होने के नाते मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के समन के मद्देजनर राज्य के हालात पर नजर रखे हुए हैं। यह राज्यपाल का कर्तव्य है। जरुरत पढ़ने पर मैं सीमा लाघूंगा। राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की संभावनों को उन्होने खारिज किया और कहा कि ये बस अटकलें हैं। सोरेन को ईडी के समन पर उन्होनें कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। मुख्यमंत्री आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगा। इस बीच सोरेन ने जांच एजेंसी को ईमेल कर 31 जनवरी को दोपहर एक बजे रांची में सीएम आवास में पूछताछ के लिए आने को कहा है।

क्या कहा सीएम हेमंत के परिजन ने?

वहीं पहचान जारी किए बिना हेमंत के परिजन ने मीडिया रिपोर्ट में बताया कि, घर में नहीं होने का मतलब भागना नहीं है। यह कोई वारंट नहीं है कि उन्हें उपलब्ध रहना होगा। वह दिल्ली में हैं और जल्द रांची पहुंचेंगे। उनकी तबियत ठीक है और वह दिल्ली में अपने काम में व्यस्त थे।

सीएम सोरेन ने लगाया आरोप

ईडी को रविवार को लिखे खत में सोरेन ने जांच एजेंसी पर राज्य सरकार के कामकाज को बाधित करने के लिए राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित होने का आरोप लगाया है। उन्होनें दावा किया है कि 31 जनवरी या उससे पहले उनका बयान फिर से दर्ज करने का आग्रह दुर्भावनापूर्ण है। उन्हें समन जारी करना पूरी तरह से परेशान करने वाला औक कानून से मिली शक्तियों का दुरुपयोग है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें