इस बार देशभर में मानसून को लेकर अच्छा संयोग बन रहा है। आईएमडी ने शनिवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर, दक्षिण महाराष्ट्र, तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ व दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में भी आगे बढ़ गया है।
अगले पांच दिनों में महाराष्ट्र और कर्नाटक के बाहरी इलाकों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। 8 से 11 जून तक महाराष्ट्र में और 8 से 9 जून को कर्नाटक में कहीं कहीं ज्यादा बारिश होने के आसार हैं। कोंकण और गोवा, केरल, मराठवाड़ा और लक्ष्पद्वीप में गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले पांच दिनों में अलग-अलग जगहों पर बारिश होगी।
8 से 12 जून तक यहां होगी बरसात
वहीं अगले सात दिनों में अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड. मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गरज के साथ हल्की से तेज बारिश होने की संभावना बनी है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 से 12 जून तक बरसात होगी। 9 से 12 जून तक असम, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश और नागालैंड में भी इसी दिन बरसात होने की उम्मीद है।
राजस्थान, दिल्ली, पंजाब में कब मिलेगी राहत?
वहीं राजस्थान, दिल्ली, पंजाब के लोगों को भी गर्मी से राहत मिलेगी। 30 जून तक यहां भी मानसून पहुंचने की उम्मीद है। उससे पहले वेस्टर्न डिस्टरबेंस स किसी को भी ज्यादा फायदा नहीं मिलने वाला है। असल में गर्मी से राहत मानसून की एंट्री के बाद ही मिलेगी।
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में कब पहुंचेगा मानसून?
बताया जा रहा है कि गुजरात, मध्य प्रदेश की सीमा छत्तीसगढ़, ढारखंड और बिहार में 15 जून तक मानसून पहुंचने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके और मध्य प्रदेश में 20 जून तक मानसून पहुंचेगा। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में 25 जून के आसपास तक मानसून पहुंचने की संभावना है।