Dehradun NewsBig News

पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने खोया आपा, गुस्से में आकर उतारा मौत के घाट, फिर…

उत्तराखंड के देहरादून से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने पति को शराब पीने से रोकना चाहा तो पति ने गुस्से में आकर अपनी बीवी को मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि उसने इसे आत्महत्या का रंग देना चाहा और महिला को दून अस्पताल लेकर पहुंचा। महिला के मायके पक्ष ने अपने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

दहेज मांगने का लगाया आरोप

घटना 27 जनवरी की बताई जा रही है। मिल जानकारी के अनुसार दीपक निवास डूढ़पुरा सिविल लाइन इटावा एफआरआई में एमटीएस के पद पर तैनात है। सोनो की शादी दिसंबर 2022 में सुधा यादव से हुई थी। महिला के परिजनों ने दीपक पर आरोप लगाया कि दीपक लगातार सुधा पर कार लाने का दबाव बना रहा था।

22 जनवरी को की थी मारपीट

परिजनों ने बताया कि शादी के वक्त सुधा के परिजनों ने उसे दहेज में 20 लाख रुपए नकद दिए थे। अब उसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही थी। 22 जून को दीपक ने इटावा में सुधा से मारपीट भी की थी। दीपक ने इसके लिए अपनी पत्नी से माफी मांगी और सुधा को अपने साथ देहरादून ले आया।

शराब पीने से टोका तो उतारा मौत के घाट

इस दौरान दोनों एफआरआई परिसर में ही रह रहे थे। 27 जनवरी को दीपक घर में शराब पीकर आया था। सुधा ने उसे शराब पीने के लिए टोका तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आत्महत्या का रंग देना चाहा और सुधा को दून अस्पताल ले गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने किया केस दर्ज

जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर कैंट गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि सुधा के परिजनों ने मृतका के पति दीपक और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज मांगने के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें