Tehri NewsBig News

मां ने नौकरी ढूंढ़ने के लिए कहा तो बेटे ने डंडे से पीटकर उतार दिया मौत के घाट

टिहरी से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मां ने बेटे को नौकरी नौकरी ढूंढ़ने के लिए कहा तो बेटे ने आग बबूला होकर मां को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद आरोपी पूरी रात मां के शव के पास ही बैठा रहा।

डंडे से पीटकर मां को उतारा मौत के घाट

घटना बीते शुक्रवार को चंबा थाना क्षेत्र के स्वाड़ी गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक आकाश अपनी मां कमलेश देवी के साथ स्वाड़ी गांव में ही रहता है। बताया जा रहा है कि आकाश बेरोजगार है। कमलेश देवी ने शुक्रवार रात आकाश को नौकरी ढूंढने के लिए कहा तो आकाश को गुस्सा आ गया। इस बात को लेकर पहले मां-बेटे के बीच बहस हुई।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

आकाश ने गुस्से में आकर अपनी मां के सिर पर डंडा मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब सुबह गांव की एक महिला दूध लेने के लिए आरोपी के घर पहुंची। अंदर का नजारा देखकर महिला के होश उड़ गए। इसके बाद महिला ने अन्य ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

पूरी रात शव के सामने बैठा रहा आरोपी

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आकाश ने ये बात किसी से नहीं बताई और पूरी रात मां के शव के पास ही बैठा रहा सुबह महिले के आने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक चंबा थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का घर गांव से थोड़ा किनारे पर है। जिस वजह से रात को किसी को भी घटना की जानकारी नहीं हुई। बता दें आकाश के पिता रविंद्र प्रसाद देहरादून में कपड़े की दुकान में नौकरी करते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें