National

ये कैसी चाय, केला और चीकू कौन डालता है, क्या आप पीएंगे, देखें यहां

चाय भारत के लोगों की पेय पदार्थ में पहली पसंद है। दिन की शुरूआत से लेकर शाम का अंत हमेशा भारत में चाय पीकर ही किया जाता है। कभी-कभी चाय लोगों के लिए दवा का काम भी करती है। लेकिन इन दिनों बाजार में ऐसी चाय बनाई जा रही है जिसका वीडियो जिसने भी देखा उसने यही कहा कि हमारी चाय के साथ धोखा किया जा रहा है।  

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स चाय बना रहा है। लेकिन वो चाय नहीं बल्कि लोगों का कहना कि वो चाय के साथ मजाक कर रहा है। बता दें कि चाय वाले का नाम IAS चाय वाला है जो चाय में केला और चीकू डालकर उसे उबालता है और लोगों को 200 रूपये में बेचता है।

IAS चाय वाला’ की ये कैसी चाय

वीडियो में शख्स कह रहा है कि आजतक आपने मसाला चाय, इलायची, अदकर चाय पी होगी लेकिन हम कुछ नया लेकर आए हैं। ये चाय पूरे देश में नहीं बनती। इसके साथ ही वो कहता है कि, सोच रहा हूं कि चाय का पेटेंट करवा लूं क्योंकि देश में इस चाय की खोज मैंने की है। यह चाय आपको सिर्फ और सिर्फ ‘IAS चाय वाला’ के पास मिलेगी।

लोगों को आया गुस्सा

वही इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों को काफी गुस्सा आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, तुझे नरक में भी जगह नहीं मिलेगी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा हीरा ठाकुर की खीर है ये। वहीं एक अन्य ने लिखा तुझे तो नरक में गरम तेल की कढ़ाई में डाला जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें