अंतरिक्ष के अनंत रहस्यों की खोज के लिए भारत के पहले मानव मिशन गगनयान को लेकर तैयारियां जोरों पर है। पीएम मोदी ने जहां एक तरफ अंतरिक्ष में जाने वाले 4 यात्रियों के नामों का ऐलान किया है तो वहीं भारतीय एस्ट्रोनॉट लोगों अंतरिक्ष यात्री पंख का भी अनावरण किया। पीएम मोदी ने घोषणा की कि ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्ण नायर, अंगद प्रताप, अजीत कृष्णन और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला गगनयाम मिशन के लिए नामित अंतरिक्ष यात्री हैं तो वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने इन चारों को अंतरिक्ष यात्री पंख भी दिए।
क्या है अंतरिक्ष पंख की खासियत?
इसरो ने इस लोगों को एक्स पर शेयर किया, जो बेहद खास है। पीले रंग में फैले पंख के बीच में इसरो का लोगो नजर आया। बाईं ओर हिंदी में गगनयान और दाएं ओर अंग्रेजी में गगनयान लिखा है। लोगो को हिंदी में अंतरिक्ष यात्री पंख नाम दिया गया है। गगनयान में जाने वाले इस बैच को सीने पर लगाएंगे।
टाइम भी हमारा, काउंटडाउन भी हमारा और रॉकेट भी हमारा
इस खास मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि 40 साल के बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जाने वाला है। इस बार टाइम भी हमारा है, और काउंटडाउन भी हमारा है, रॉकेट भी हमारा है। बता दें कि इसको का लक्ष्य साल 2025 तक स्पेस में इन चारों भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने का है, इसी मिशन का नाम गगनयान है। जिन चार अंतरिक्षयात्रियों के नाम की घोषणा पीएम मोदी ने की है वो फिलहाल ट्रेनिंग ले रहे हैं और अंतरिक्ष की परिस्थितियों के अनुकूल खुद को तैयार कर रहे हैं। भारत के इस महत्वकांक्षी मिशन पर सबकी निगाहें टिकी है।