
राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने ऐसा कुछ बोल दिया कि पीएम नरेंद्र मोदी समेत पूरा सदन हंसने लगा। दरअसल खरगे ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आपका इतना बहुमत है। पहले 300 पार था अब इन लोगों ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया है। खरगे के इतना बोलते ही पीएम मोदी और राज्यसभा चेयरमैन समेत बीजेपी के सांसद हंसने लगे। बीजेपी सांसद टेबल थपथपाने लगे। इस पर खरगे ने कहा कि पहले इन लोगों को चुनकर आने दो।
बीजेपी ने कसा तंज
मल्लिकार्जुन खरगे पर तंज कसते हुए बीजेपी ने एक्स हैंडल पर कांग्रेस अध्यक्ष का वीडियो शेयर करते हुएअ कहा कि पीएम मोदी यही सोच रहे होंगे कि मुझे नए नफरत वालों की जरुरत है, पुराने मेरे प्रशसंक बन गए हैं।
वायरल हो रहा वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार, सत्तारूढ़ बीजेपी का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अबकी बार 400 पार कहने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बीजेपी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर की गई एक क्लिप में खड़गे को यह कहते हुए सुना जा सकता है, आपके पास बहुमत है, 330-334 सीटों के साथ। इस बार यह 400 से ऊपर होगा। यह आपका नारा है।
- बीजेपी ने 400 पार सी जीतने का रखा लक्ष्य
बता दें कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनावों में इस बार 400 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। बीजेपी नेताओं ने दावा कि किया है कि इस बार के चुनाव में 2019 के अपने 303 सीटों के प्रदर्शन को भी पार्टी पीछे छोड़ देगी। सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं। गाना 25 जनवरी को पीएम री मौजूदगी में जेपी नड्डा ने लांच किया था।