Health

मिलेट्स के सेवन से कंट्रोल होती है कई बड़ी बीमारियां, क्या है मिलेट्स खाने का सही तरीका

मोटा अनाज यानी मिलेट्स हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मोटे अनाज के सेवन से आप कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं।

पहले के समय में लोग मोटे अनाज़ से बनी चीजें खाते थे। इससे वह आसानी से किसी बीमारी की चपेट में नहीं आते थे। लेकिन ग्रीन रेवोल्यूएशन के बाद गेहूं और चावल को प्राथमिकता मिलने लग गई। अधिक मात्रा में गेहूं और चावल का उत्पादन होने से लोग मोटे अनाज को भूल चावल का सेवन करने लग गए। पर इस बात को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता कि मोटा अनाज सेहत के लिए कितना फ़ायदेमंद होता है।

ये हैं प्रमुख मोटे अनाज

मोटे अनाज में बाजरा, रागी, कुटकी, सावा या झंगोरा, कंगनी, चेना, कोदा आदि आता है। आज हम मोटे अनाज के फायदे और इसे कैसे अपनी जीवन शैली में खाएं यह जानेंगे। उत्तराखंड में कोदा को मंडुवा के नाम से जानते हैं। इसके साथ ही कई अन्य मोटे अनाज भी भौगोलिक परिस्थिती के आधार पर मिलते हैं।

झंगोरे( millets) के फायदे

मधुमेह के पेशेंट्स के लिए है फायदेमंद

मिलेट्स के नियमित सेवन से टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज़ के रोगियों को खास फायदा होता है। झंगोरा, कोदा,  कुटकी को नियमित खाने से यह मधुमेह को कण्ट्रोल करने में मदद करता है। सावा, कोदा आदि प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन्स से भरपूर होता है जो हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और डायबिटीज़ से जूझ रहे लोगों  के लिए फायदेमंद होता है। न्यूट्रिशन के जानकार भी इसके सेवन की सलाह देते हैं।

Benefits of Millets

वजन को कंट्रोल रखने में है सक्षम

मिलेट्स में अधिक मात्रा में फाइबर होता है जिसके कारण वह वजन कम करने में मदद करता है। मिलेट्स में कैलोरी कम होती है जिसकी वजह से यह एक अच्छा माध्यम है वजन को कंट्रोल में रखने  का।

 दिल के रोगियों के लिए भी है फायदेमंद

स्टडी के अनुसार मिलेट्स दिल से जुडी समस्याओं के लिए लाभदायक है। मिलेट्स खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहेगा। वैसे तो  आप कोई से भी मोटे अनाज़ का सेवन कर सकते है। पर फॉक्सटेल मिलेट्स यानी कंगनी को दिल के लिए अच्छा माना गया है। मिलेट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाता है।

हड्डियों को करता है मजबूत

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम,  प्रोटीन आदि की जरुरत होती है। मिलेट्स वो सभी नुट्रिएंट्स हमारे शरीर को देता है।

रागी मिलेट में कैल्शियम, प्रोटीन और एमिनो एसिड्स होता है जो हमारी शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है।

पाचन शक्ति मे करता है मदद

डायटरी फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत झंगोरा है। दोनों फ्रैक्शन सॉल्युबल और इंसॉल्युबल होने की वजह से ये शरीर की पाचन शक्ति सुधारता है। साथ ही ये पेट की अन्य समस्याओं से भी मुक्ति देता है।

झगोरे में ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है जो पेट की समस्या जैसे कब्ज, एसिडिटी और मरोड़ें जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। झगोरे के सेवन से पेट फूलने जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

खून की कमी को करता है दूर

आयरन की मात्रा झंगोरे में खूब पाई जाती है। ऐसे में जिन लोगों के शरीर में खून की मात्रा काम होती है वो इसका सेवन कर सकते है। शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए ये काफी फायदेमंद साबित होता है।

अधिकतर महिलाओं को पीरियड्स के समय काफी दर्द होता है। क्रैम्प्स के साथ साथ अधिक खून भी आता है। ऐसे में उन महिलाओं के लिए झंगोरा वरदान से काम नहीं है। इन समस्याओं के लिए भी आप झंगोरे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।

कैसे करें मिलेट्स का सेवन

  • जब भी आप मिलेट्स लें तो इस बात का जरूर ध्यान रखे की जो आप मोटा अनाज़ लें रहे है वो पॉलिश्ड न हो। आप बिना पॉलिश्ड वाले अनाज को ही खरीदें।
  • मिलेट्स खाने से पहले उसे कम से कम आठ घंटे भिंगो के रखना अच्छा माना जाता है। भिंगोने की वजह से मिलेट्स में मौजूद फाइबर जल्द पक जाते हैं।
  • मिलेट्स को पकाने के लिए उसी पानी का प्रयोग करें जिनमें उन्हे भिंगोआ था। इससे आपको मिलेट्स के पानी में मौजूद घुलनशील विटामिन्स भी मिल जाएंगे।
  • सप्ताह में कम से कम तीन या चार बार मिलेट्स का सेवन करें।

Back to top button