UttarakhandHighlightUttarakhand Weather News

प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अक्टूबर के पहले हफ्ते तक मानसून के विदा होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज भी पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ स्थानों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

अगले तीन दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए बारिश की चेतावनी जारी की है। बता दें बीते मंगलवार को भी पहाड़ी जिलों में बारिश का दौर जारी रहा है। जिस वजह से गर्मी से राहत मिलती दिखी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें