HighlightUttarakhandUttarakhand Weather News

अगले 24 घंटे में बिगड़ेगा मौसम, सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, गिरेगा तापमान

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम करवट बदल सकता है। अगले 24 घंटे में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। जबकि 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह से देहरादून समेत सात जिलों में हल्की वर्षा होने और गरज के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने का भी अनुमान है।

सात जनपद में बारिश ओलावृष्टि का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ही बिजली गिरने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक चमोली के पांडुकेश्वर में सबसे अधिक 12.5 मिमी, नारायण आश्रम में सात मिमी, जौलजीबी में 6.5 मिमी, तपोवन में पांच मिमी, जखोली में 10 मिमी, मुंस्यारी में 8.4 मिलीमीटर, धारचूला में चार मिमी और ऊखीमठ में 2.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें