UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

प्रदेश में आज भी खराब रहेगा मौसम, इन सात जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश में आज भी मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून समेत सात जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में यात्रा न करने की भी सलाह दी है।

इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उधम सिंह नगर और चंपावत में भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली, तेज गर्जन और कई दौर की बौछार वाली बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य अन्य जनपदों में हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज गर्जन की आशंका है।

22 जुलाई को भी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार कल यानी की 22 जुलाई को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। देहरादून, हरिद्वार और उत्तरकाशी में भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें