Big NewsUttarakhand Weather News
Char dham yatra news : चारों धाम में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, अपडेट देख कर ही बनाए प्लान

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज भी मौसम बदला रहेगा। जिसे लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश के साथ-साथ कुछ इलाकों में गर्जन के और तेज रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।
चारों धाम में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 25 मई को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ-साथ हल्की बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में चारों धाम में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
पढ़ लें अपडेट
मौसम वैज्ञानिकों ने चारों धामों में आज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री और यमनोत्री में बारिश होने की संभावना है। अगर आप यात्रा पर आने का प्लान कर रहे हैं तो अपने साथ बरसाती, छाता, गर्म कपडे रखना ना भूलें।