Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड, इन जिलों के लिए IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

दीपावली के बाद उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के एक ओर कुमाऊं मंडल के दो जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चार नवंबर को गढ़वाल मंडल के चमोली और कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

सुबह और शाम हो रहा ठंड का एहसास

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है. ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है, जिसकी वजह से तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है. हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आसमान में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं. निचले इलाकों में सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें