Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में ऐसा रहेगा आज मौसम का मिजाज, इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

उत्तराखंड में मानसून का कहर थम गया है. जिसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी लोगों को सताने लगी है. मौसम विभाग ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई है.

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आज राजधानी देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है. जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. जिससे तापमान में कमी आएगी.

तापमान में वृद्धि

पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का ये परिवर्तन किसानों और बागवानी के लिए फायदेमंद हो सकता है. आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में अधिकतम तामपान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 32.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. वहीं, रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री की वृद्धि के साथ 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें