- Advertisement -
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक तरफ तेज धुप से जहाँ ठण्ड से राहत मिल रही है तो दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में घने कोहरे से परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
वही मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रह सकता है। जबकि, सोमवार से मौसम बदलने के आसार है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की माने तो पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले हिस्सों में हल्की वर्षा होने के आसार हैं।
प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से आसमान साफ है। ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिल रही है। जिससे तापमान में वृद्धि हुई है। कई शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना हुआ है। न्यूनतम तापमान भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। हालांकि, सुबह-शाम सर्द हवा चलने से ठिठुरन महसूस की जा रही है।
- Advertisement -
मैदानी इलाकों के कोहरे के आसार
मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण सोमवार से मौसम करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।