National

मौसम अपडेट- पूर्वी भारत के इन इन राज्यों में होगी बारिश , दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। जिसके तहत देश के कुछ इलाकों में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के  अनुमान के अनुसार, पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी बारिश देखने को मिल सकती है।

हल्की से मध्यम बारिश के आसार

उत्तर पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। अगले हफ्ते गर्मी से थोड़ा निजात मिलने की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में शनिवार को भारी बारिश का अनुमान है। 

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत के कुछ इलाकों जैसे मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और विदर्भ के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश भी हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के तटीय इलाकों, कर्नाटक के अंदरुनी हिस्सों, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में भी अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश के आसार हैं।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

देश की रादजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली और एनसीआर में शनिवार को बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य भारत के ऊपर चक्रवाती हवाओं के चलने और बंगाल की खाड़ी में नमी के चलते अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी रहेगी।

महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में होगी गर्मी

वहीं महाराष्ट्र को लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिलेगी । वहां गर्मी का सितम जारी रहेगा और राज्य के कई इलाकों में लू का सितम जारी रहेगा। पश्चिम बंगाल में भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 

Back to top button