Big NewsUttarakhand Weather News

Weather Update : उत्तराखंड में मौसम ने मारी पलटी, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, यात्रा में आने से पहले पढ़ लें अपडेट

उत्तराखंड में गर्मी अब अपने तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए राजधानी देहरादून समेत सात जिलों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

39 डिग्री के पार पहुंचा पारा

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से पारा लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम पारा 39 डिग्री के पार पहुंच गया। इसके साथ ही ये सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दोपहर के समय चिलचिलाती धुप के कारण लोग अपने घरों से कम निकले। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 40 तक पहुंचने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, चम्पावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश की संभावना है। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें