Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों के लिए जारी किया पूर्वानुमान, अपडेट देखकर निकलें बाहर

मौसम वैज्ञानिकों ने आज उत्तराखंड के अधिकांश जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

इन जिलों के लिए जारी किया पूर्वानुमान

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को राजधानी देहरादून समेत पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर, चम्पावत, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश कली संभावना है। जबकि हरिद्वार में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इन सभी जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 11 मई तक प्रदेश भर में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने से जान माल की हानि होने की चेतावनी जारी की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें