Uttarakhand Weather: प्रदेश में बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर होगी बारिश

Uttarakhand Weather: प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर होगी बारिश और बर्फबारी, मैदानी इलाकों में लुढ़केगा पारा

Yogita Bisht
2 Min Read
mausam ki jankari उत्तराखंड में मौसम, देहरादून में बारिश

Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। पहाड़ों पर बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में तापमान में कमी देखने को मिलेगी।

प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather इस हफ्ते प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। जहां एक ओर पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है तो वहीं मैदान में धूप खिली रह सकती है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार जताए हैं।

मैदानी इलाकों में लुढ़क सकता है पारा

जहां एक ओर पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आएगी तो वहीं मैदानी इलाकों में भी पारा लुड़क सकता हैष पहाड़ी इलाकों में तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में तापमान दो डिग्री तक कम हो सकता है।

मैदानी क्षेत्रों में इस हफ्ते मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में इस हफ्ते मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। दोपहर के समय तापमान चढ़ेगा। लेकिन सुबह और शाम को तापमान में कमी आ सकती है। जिसके कारण हल्की ठंड दस्तक दे सकती है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।