उत्तराखंड में मौसम विभाग ने ठंड का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटों में ठंड में खासा इजाफा हो सकता है।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में शीत लहर चल सकती है। इसे लेकर यलो अलर्ट है। इसके साथ ही दोनों जिलों में घना कोहरा भी छाया रह सकता है।
मौसम विभाग की माने तो राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान में तेजी से कमी दर्ज की जाएगी। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बारिश या बर्फबारी की कोई खास संभावना नहीं दिख रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय न होने के चलते पिछले काफी वक्त से बारिश नहीं हुई है और इसके चलते लोगों को सूखी ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
Uttarakhand | Fog engulfs Haridwar as the minimum temperature remains below 10 degrees Celcius pic.twitter.com/MNRTTpgSeO
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 26, 2022