Bjp UttarakhandDehradun NewsHighlightUttarakhand Congress

चुनावी रण में मौसम का खलल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तरकाशी दौरा रद्द

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

उत्तरकाशी : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ठंड बढ़ गई है। बारिश का दौर जारी है। कई घंटे बारिश के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। मसूरी समेत धनौल्टी, उत्तरकाशी, चकराता में जमकर बर्फबारी हुई है। लेकिन अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। चुनावी रण में मौसम ने खलल डाली। बारिश और बर्फबारी के कारण प्रत्याशियों और समर्थक चुनाव प्रचार करने में असमर्थ हुए.

अभी लोगों को और ठंड का सामना करना पड़ेगा. जी हां क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 फरवरी को बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 2 फरवरी को राज्य में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी नजर आ रहा था, जिसकी वजह से प्रदेश में मौसम बदला है। ढाई हजार मीटर ऊंचाई वाले पर्वतीय हिस्सों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होगी। वहीं मैदानी इलाकों के जिलों समेत कुछ अन्य जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

बता दें कि चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी जिसमे जेपी नड्डा का नाम शामिल है। जेपी नड्डा को शुक्रवार को उत्तरकाशी जाना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका दौरा रद्द हो गया है। बता दें कि उत्तरकाशी के हनुमान चट्टी मोरी, चौरंगी, राडी टाप, यमुनोत्री -धरासू राजमार्ग, चौरंगी मोटर मार्ग, दिल्ली–यमुनोत्री हाईवे स्यानाचट्टी के से आगे, देहरादून सुवाखोली उत्तरकाशी मोटर मार्ग, सहित कई ग्रामीण मार्ग बंद हो चुके है। इसी के चलते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का शुक्रवार को उत्तरकाशी और कुमाऊं मंडल के रामनगर में जनसभा को संबोधित करना था, लेकिन खराब मौसम के कारण कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि खराब मौसम के कारण फिलहाल कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। मौसम साफ होने पर ही आगे कार्यक्रम तय होंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें