Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तरकाशी और टिहरी में दोपहर बाद बदला मौसम, बारिश के साथ जमकर बरस रहे ओले

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। उत्तरकाशी और टिहरी में जोरदार बारिश हुई। जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत मिली है।

उत्तरकाशी और टिहरी में दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज

उत्तरकाशी और टिहरी के कुछ इलाकों में हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के साथ-साथ भयंकर ओलावृष्टि भी देखने को मिली। ओलावृष्टि होने से किसानों की फल सब्जियां पूरी तरह से नष्ट हो गई। इसके साथ ही गंगोत्री हाईवे पर आधे घंटे की बारिश से जलभराव की स्थिति हो गई। जिससे यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के कुछ इलाकों में तेज गरज के साथ बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना है। बाकी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें