उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में ओरेंज और यलो अलर्ट


देहरादून : उत्तराखंड के कई पहाड़ी जिलों में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तो वहीं बता दें कि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 1 जून को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इस दिन के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दो जून को यलो अलर्ट है। 3 और 4 जून को पर्वतीय इलाकों में ही बारिश हो सकती है, वहीं, मैदानी क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज 31 मई को भी पर्वतीय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मैदानी जिले देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं तीव्र बौछार पढ़ने की संभावना है। मैदानी क्षेत्र में कहीं कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चल सकती है। इसी के साथ 1 जून को पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है