Big NewsDehradun News

देहरादून समेत उत्तराखंड के इन जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट, बिजली चमकने की आशंका

देहरादून : उत्तराखंड में रविवार और सोमवार को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को देहरादून,उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है इसके अलावा हरिद्वार, पौड़ी चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं बता दें कि बीती रात मसूरी समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई जिसे नाले उफान पर आ गए. मसूरी में भी बीती रात जोरदार बारिश हुई.

मौसम विभाग के अनुसार 12 जुलाई को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर उत्तरकाशीड  में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 13 और 14 जुलाई को बागेश्वर और चमोली में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है और मौसम विभाग ने उस दिन येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं इसी के साथ कहीं कहीं 12 जुलाई तक बिजली चमकने की भी संभावना है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें