UttarakhandBig News

श्रीनगर डैम से छोड़ा पानी, शासन ने दिए इन चार जिलों के डीएम को सावधानी बरतने के निर्देश

प्रदेश भर में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अलग अलग जनपदों से भूस्खलन और जलभराव की खबरे सामने आ रही हैं। वहीं भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। जल स्तर बढ़ने के दृष्टिगत श्रीनगर डैम से पानी छोड़ा गया है। जिसके बाद शासन ने चार जिलों के डीएम को सावधानी बरतने के निर्देश हैं।

चार जिलों के डीएम को सावधानी बरतने के निर्देश

बता दें जल स्तर बढ़ने के दृष्टिगत श्रीनगर डैम से 2000 से 3000 क्यूमैक्स पानी छोड़ा गया है। इसे देखते हुए राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने चेतावनी जारी की है। अलर्ट जारी करते हुए राज्य आपदा परिचालन केंद्र की ओर से पौड़ी, टिहरी, देहरादून और हरिद्वार जनपद के जिलाधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

ट्रोल फ्री नंबर किए जारी

शासन की ओर से किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना के लिए 0135-2710335, 2664314, 2664315, 0135-2710334, 2664317, 1070, 9058441404 एवं 8218867005 टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें