Big NewsRudraprayag News

देखिए VIDEO : बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी, डेढ़ इंच तक जमी बर्फ

badrinath dham

रुद्रप्रयाग : देहरादून समेत कई मैदानी जिलों में धूप खिली हुई। उत्‍तराखंड में ठंड बढ़ गई है। इसी के साथ पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से ठंड बढ़ने लगी है। मैदानी इलाकों में भी सुबह और रात को ठंड होने लगी है। बीत दिनों यमुनोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ में बर्फबारी हुई। इस दौरान धामों की पहाड़ियां बर्फ की चादर से ढक गई।

बता दें कि केदारनाथ धाम में आज ताजा बर्फबारी हुई। इससे केदारनाथ की ऊंची चोटियां बर्फ की चादर से ढक गई। साथ ही मौसम ठंडा हो गया। पीएम मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ आ रहे हैं। इसको लेकर यहां तैयारियां जोरों पर हैं। बदरी-केदार समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बावजूद भक्त लाइन में लगकर बाबा केदार के दर्शनों का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को केदारनाथ में देर शाम तक बर्फबारी सिलसिला जारी रहा। धाम में डेढ़ इंच बर्फ जम गई है। इसके अलावा मध्यमहेश्वर, तुंगनाथ, चन्द्रशिला आदि स्थानों में भी बर्फबारी हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें