Big NewsUttarkashi News

देखिए VIDEO : उत्तरकाशी में जमकर बर्फबारी, खिले पर्यटकों के चेहरे, पाइप लाइन फटने से बढ़ी परेशानी

devbhoomi news

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई है। ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार दोपहर बाद से लगातार भारी बर्फबारी जारी है। बदरीनाथ मसेत गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, मुखबा में जमकर बर्फबारी हुई। पर्यटक खुश हो गए। जानकारी मिली है कि भारी बर्फबारी के कारण जनपद के उपला टकनौर सहित मोरी और बड़कोट के ऊंचाई वाले गांवों में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

कम तापमान के कारण बर्फबारी वाले इलाकों में पाइप लाइन फट गई हैं. हर्षिल में भारी बर्फबारी के कारण में उत्तराखंड पुलिस के जवानों और ग्रामीणों को भागीरथी नदी से पानी लाना पड़ रहा है। गांव के लोगों का जीवन बर्फबारी से प्रभावित हुआ है। भारी बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से लेकर गंगोत्री तक कई स्थानों पर बाधित हो गया है. यहां पर BRO की मशीनरी और मजदूर हाईवे खोलने में जुटे हुए हैं.

https://youtu.be/yIiZe2es6jE

भारी बर्फबारी के कारण हर्षिल सहित गंगोत्री घाटी में वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। ठंड बहुत बढ़ गई है. भारी बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से बंद हो गया है. इस कारण हर्षिल घाटी सहित भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा और गंगोत्री धाम का सम्पर्क जिला मुख्यालय से कट गया है. ऊंचाई वाले इलाकों में 2 फीट तक बर्फबारी हो चुकी है.

https://youtu.be/yIiZe2es6jE

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें