National

देखिए video : दरोगा भर्ती की परीक्षा में चीटिंग करने का गजब का जुगाड़, पुलिस भी हैरान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। बता दें कि एक युवक ने दारोगा भर्ती परीक्षा में चीटिंग के लिए गजब का जुगाड़ लगाया।युवक का दिमाग देख पुलिस अधिकारी और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भी हैरान रह गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक दीवार के सहारे खड़ा है। वहीं, कुछ पुलिस वाले एग्जाम में चीटिंग करने वाले व्यक्ति की तलाशी ले रहे हैं। पुलिस वाले जुगाड़ लगाने वाले व्यक्ति के कानों को अच्छी तरह से जांच करता है। इसके बाद व्यक्ति के बालों की जांच करता है। इस दौरान चौकाने वाला दृश्य देखने को मिलता है। जब व्यक्ति के विग को हटाया जाता है, तो विग में एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होती है, जिसका संपर्क कानों से होता है। वहीं, कानों में छोटा एयर फ़ोन लगा रखा है। इससे वह एग्जाम में आराम से चोरी कर सकता था। हालांकि, व्यक्ति को ऐसा लगा कि वह पकड़ा नहीं जाएगा और न ही उसके बालों की तलाशी होगी। जब मेटल डिटेक्टर से आरोपित व्यक्ति के बालों की तलाशी ली गई, तो व्यक्ति पकड़ा जाता है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी रूपिन शर्मा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- #UttarPradesh mein Sub-Inspector की EXAM mein #CHEATING #nakal के शानदार जुगाड़।

Back to top button