देश के हर एक अहम मौके को बॉलीवुड में फिल्मों के माध्यम से दर्शाया गया है। 15 अगस्त यानी की स्वतंत्रता दिवस पर भी कई सारी फिल्में बनी है जो की आजादी के परिश्रम को दिखाती है। ऐसे में इस स्वतंत्रता दिवस हम आपको टॉप 6 देशभक्ति वाली फिल्मों के बारे में बताएंगे। जिनको देखकर आपके मन में देशभक्ति की भावना जाग जाएगी।
बॉर्डर
सनी देओल, सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। जेपी दत्ता की ये फिल्म देखकर आज भी लोगों के मन में देश के प्रति प्रेम की भावना जाग जाती है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ ने एंडी बाजवा का रोल प्ले किया था। ये रोल पहले संजय दत्त को ऑफर हुआ था। लेकिन उस समय संजय कानूनी पचड़ों में फंसे थे। जिसकी वजह से वो फिल्म को हां नहीं कह पाए। उनकी जगह जैकी ने इस किरदार को बखूबी निभाया
रंग दे बसंती
आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती 26 जनवरी 2006 को रिलीज़ की गई थी। ये फिल्म देश के प्रति त्याग, समर्पण, प्रेम की भावना को बखूबी दर्शाती है। इस फिल्म को लोगों के द्वारा खूब पसंद किया था।
इस फिल्म में आमिर के किरदार को काफी पसंद किया गया थ। लेकिन कुछ लोग ही ये जानते हैं कि आमिर से पहले ये रोल मनोज वाजपेयी करने वाले थे। फिल्म के डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा और मनोज काफी अच्छे दोस्त हैं। इसलिए राकेश ये रोल पहले मनोज से करवाना चाहते थे। लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि ‘डीजे’ का रोल मनोज को सूट नहीं करेगा। जिसके बाद ये फिल्म आमिर को ऑफर हुई।
शेरशाह (2021)
शहीद विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म “शेरशाह” में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मुख्य भूमिका निभाई है।
पाकिस्तान के साथ साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध में विक्रम बत्रा ने देश को अपने साहस और शौर्य का परिचय दिया था। ये फिल्म आपको देश के प्रति उनकी निष्ठा और स्वार्थहीन भावना को दिखाती है।
लक्ष्य ( 2004 )
फरहान अख्तर की फिल्म लक्ष्य भी साल 1999 में हुए भारत पाकिस्तान कारगिल युद्ध पर आधारित है। फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में है। ये फिल्म भी देशभक्ति की भावना को उबाल देती है।
गांधी (1982)
मोहनदास करमचंद गांधी का भारत की आजादी में एहम योगदान रहा है। फिल्म कुछ ही घंटों में गांधी जी के साउथ अफ्रीका से लेकर उनकी हत्या तक की कहानी को दिखाती है। इस फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता बेन किंग्सले ने गांधी की भूमिका में जान डाल दी थी। दिलचस्प बात ये है की शूटिंग के समय जब बैन किंग्सले भारत के ग्रामीण हिस्सों में पूरे मेकअप के साथ गांधी बनकर आते थे। तब कई समुदायों के लोग उन्हें देखकर चौंक जाते थे। उन्हें लगता था गांधी वापस लौट आए हैं। इसके साथ ही गांधी के अंतिम संस्कार के सीन को 3 लाख एक्सट्रा लोगों की मदद से शूट किया गया था। जिसमें से दो लाख लोगों ने शूटिंग की फीस नहीं ली थी। 3 लाख लोगों के साथ शूट किए गए इस सीन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जगह मिली।
द लेजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)
भगत सिंह का देश के लिए बलिदान शायद ही कोई भूल सकता है। ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ भगत सिंह की बायोपिक है। अजय देवगन की ये फिल्म उनके बचपन से लेकर उनके शहीद होने तक की कहानी को दर्शाती है। भगत सिंह के किरदार के लिए अभिनेता अजय देवगन को राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया था।
ये रही कुछ टॉप देशभक्ति वाली फिल्में। अगर आपने अब तक ये फिल्म नहीं देखी है तो इस इंडिपेंडेंस डे आप ये मूवी अपने परिवार के साथ जरुर देखें।