National

‘क्या मैं मछली थी’, नागलैंड के मंत्री इम्ना फंसे तालाब में, सामने आया मजेदार वीडियो

अक्सर अपने पोस्ट और वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहने वाले नागालैंड के मंत्री और बीजेपी नेता तेमजेन इम्ना का एक और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होनें अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह तालाब में फंसे नजर आ रहे हैं।

आज जेसीबी का टेस्ट था

तेनजेम इमना अलोंग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होनें अपने पोस्ट में लिखा, आज जेसीबी का टेस्ट था! नोट: यह सब एनसीएपी रेटिंग के बारे में है, गाड़ी खरीदने से पहले एनसीएपी रेटिंग जरुर देखें, क्योंकि ये आपकी जान का मामला है।

इस वीडियो में वह तालाब में फंसे गए और कुछ लोग उन्हें बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। किसी तरह दूसरों की मदद से वह सड़क पर पहुंच गए। वीडियो में तेनजेम चुटकी लेकर कहते नजर आ रहे हैं कि, सबसे बड़ा मच्छली में ही हूं। हालांकि बाद में कीचड़ से लथपथ होकर वह बाहर निकलते हैं और बैठने के लिए कुर्सी मंगाते हैं। इम्ना पास खड़ें व्यक्ति से कहते हैं, यह वास्तव में बहुत अच्छा था लेकिन क्या मैं मछली थी या मछलियों की मछली थी। उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। उनके वीडियो पर उनके समर्थक तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें