National

हरियाणा में वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक 61% हुआ मतदान

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में आज शाम बजे तक 61% वोट डाले जा चुके हैं।

शाम पांच बजे तक अलग-अलग विधानसभाओं में वोटिंग

हरियाणा के अंबाला में 62,26%

चरखी दादरी में 58.10%

फरीदाबाद में 51.28%

फतेहाबाद में 67.05%

गुरुग्राम में 49.97%

हिसार में 64.16%

झज्जर में 60.52%

जींद में 66.02%

मैथल में 62.53%

करनाल में 69.42%

कुरुक्षेत्र में 65.55%

महेंद्रगढ़ में 65.76%

मेवात में 68.28%

पलवल में 67.69%

हरियाणा में तीन बजे तक कितना हुआ मतदान

हरियाणा में 3 बजे तक 49.13 फीसदी मतदान हुआ है। अंबाला में 49.39 फीसदी, भिवानी में 50.31 फीसदी, चरखी दादरी में 47.08 फीसदी, फतेहाबाद में 52.46 फीसदी, गुरुग्राम में 38.61 फीसदी, हिसार में 51.25 फीसदी और झज्जर में 49.68 फीसदी मतदान हुआ है।

एक बजे तक 36.69 प्रतिशत मतदान

हरियाणा में एक बजे तक 36.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान मेवात में हुआ है। यहां 42.64 फीसदी मतदान हुआ है। उसके बाद यमुनानगर में 42.08 फीसदी और जींद में 41.93 फीसदी मतदान हुआ है। पंचकूला में सबसे कम 25.89 फीसदी मतदान हुआ है।

कांग्रेस नेता पहलवान बजरंग पूनिया ने डाला वोट

कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पूनिया और उनकी पत्नी संगीता फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाल के लिए वोट डालने झज्जर के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

हरियाणा में 11 बजे तक मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सुबह 11 बजे तक 22.70 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 11 बजे तक पलवल में सबसे ज्यादा 27.94 मतदान हुआ, उसके बाद जींडद में 27.20 फीसदी और मेवात में 25.65 फीसदी मतदान हुआ। पंचकूला में सबसे कम 13.46 फीसदी मतदान हुआ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें