Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

वोटर कार्ड से नहीं चलेगा काम, लिस्ट में नाम होना जरूरी, इन कैंपों में होगा समाधान

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून : राज्य में 1 से 30 नवंबर तक मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। इसी के अंतर्गत 13 और 14 नवंबर, 27 और 28 नवंबर को मतदान केंद्रों पर स्पेशल कैंप लगाए जा रहे हैं।

यह जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि जो लोग 1 जनवरी 2022 या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं। वह 1 से 30 नवंबर तक मतदाता सूची में अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। इसी के साथ पहले से वोटर लिस्ट में दर्ज मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।

किसी भी नागरिक के पास वोटर कार्ड होना ही पर्याप्त नहीं है, उनका नाम वोटरलिस्ट मे भी होना बहुत जरूरी है। इसलिए वोटरलिस्ट मे अपना नाम अवश्य चेक कर ले। मतदाता सूची कार्य के लिए ऑनलाइन http://www.nvsp.in और http://voterportal.eci.gov.in भी है । नागरिक अपने बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में पंजीकरण करा सकते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें