कश्मीर पंडितों के साथ 1990 में जो हुआ उस दर्दनाक मंजर को विवेक अग्निहोत्री ने पर्दे पर दिखाया जिससे कश्वीरी पंडितों की यादें ताजा हो गई. जो लोग कश्मीर से आए, वो लोग फिल्म देख रो पड़े। उन्होंने निर्देशक को सलाम किया। द कश्मीर फाइल्स हर ओर चर्चाओं में है। सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है। इस फिल्म में वो दर्द दिखाया गया जो कश्मीरी पंडितों ने पिछले 32 साल से अपने सीने में दबाए रखा था। द कश्मीर फाइल्स को बनाने वाले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री लगातार सुर्खियों में हैं. आइये आपको बताते हैं कि इससे पहले उन्होंने कौनसी फिल्में बनाई।
द ताशकंद फाइल्स
इस फिल्म की कहानी पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की रहस्यमयी मौत के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, नशीरुद्दीन शाह, पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक, मंदिरा बेदी और श्वेता बसु ने अहम रोल निभाया था।
जुनूनियत
साल 2016 में आई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में पुलकित सम्राट और यामी गौतम लीड रोल में थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी। इस फिल्म में गुलशन देवैया और ऋषिता भट्ट भी अहम रोल में थे।
हेट स्टोरी
इस फिल्म में पाओली दाम ने कई बोल्ड सीन दिए थे। फिल्म की कहानी विक्रम भट्ट ने लिखी। हेट स्टोरी के बोल्ड सीन पर खूब विवाद भी हो चुका है।
जिद
इस इरॉटिक थ्रिलर फिल्म में करणवीर शर्मा, मनारा चोपड़ा और श्रद्धा दास ने लीड रोल अदा किया था। विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म में भी कई बोल्ड सीन थे। इस फिल्म ने साल 2014 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।
बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम
विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अरुणोदय सिंह ने लीड रोल निभाया था। यह एक सोशल पॉलिटिकल ड्रामा थी जिसमें अरुणोदय ने एक बिजनेस स्टूडेंट की भूमिका निभाई थी।
दन दना दन गोल
इस स्पोर्ट्स ड्रामा में जॉन अब्राहम, बिपाशा बसु और अरशद वारसी थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 13 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।