Sports

ये तीन दिग्गज प्लेयर्स खेल रहे हैं अपना आखिरी T20 World Cup! टीम से कट सकता है पत्ता

T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। टीम ने सुपर 8 में जगह बनाली है। बता दें कि लीग मैच में टीम इंडिया ने लगातार तीन ग्रुप मैचों में जीत हासिल की है। तो वहीं चौथा मैच कनाडा के खिलाफ बारिश के चलते रद्द हो गया।

हालांकि टीम के कप्तान रोहित शर्मा(Rohit Sharma) और पूर्व कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। ऐसे में टीम के कुछ खिलाड़ियों का ये आखिरी विश्व कप हो सकता है। जिसमें कोहली के साथ रोहित शर्मा और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) शामिल हैं।

T20 World Cup 2024 में अच्छी फॉर्म में नहीं हैं खिलाड़ी

टीम इंडिया के पास खिलाड़ियों के काफी सारे विक्लप तैयार हो गए है। टीम में सीनियर खिलाड़ियों की वजह से कई बार यंग प्लेयर्स को जगह नहीं मिल पाती। ऐसे में टी20 फॉर्मेट में टीम कुछ प्लेयर्स को टीम से बाहर कर सकती है। कोहली और रोहित ने काफी वक्त से टी20 क्रिकेट नहीं खेला। लेकिन उन्हें इस विश्व कप में टीम में शामिल किया गया है। कोहली लीग मैचों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। तो वहीं जडेजा भी फेल रहे। ऐसे में टीम से इन प्लेयर्स का पत्ता साफ हो सकता है।

उम्र के कारण भी हो सकते है बाहर

T20 World Cup 2024 रोहित, कोहली और जडेजा के लिए आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। अगला टी20 वर्ल्ड कप साल 2026 में भारत और श्रीलंका होस्ट करने वाले है। कोहली की उम्र 35 साल है, तो वहीं रोहित और जडेजा भी 37 और 35 साल के है। ऐसे में उ्म्र के चलते भी टीम से इन तीनों खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता हैं।

युवा प्लेयर्स मिल सकती है टीम में जगह

भारत के पास विक्लप के तौर पर कई युवा टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। अगर कोहली को टी20 फॉर्मेट से ब्रेक दिया गया। तो उनकी जगह ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। पंत इस वर्ल्ड कप में काफी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। तो वहीं ओपनिंग के ऑप्शन के तौर पर शुभमन गिल और यशस्वी जयसवाल मौजूद हैं। मिडिल ऑर्डर में संजू सैमसन टीम की कमान संभाल सकते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें