National

पश्चिम बंगाल में कई जगह हिंसा और मारपीट, भाजपा के काफिले पर तीर से हमला, तृणमूल कांग्रेस पर लगे आरोप

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले एक बार फिर शनिवार को भी कई जगह हिंसा और मारपीट हुई। मामला कूचबिहार से सामने आया है। जहां कूचबिहार के दिनहाटा के साहेबगंज में केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर तीर से हमला किया गया है। जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है।

भाजपा के काफिले पर चलाए तीर

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को दिनहाटा के ब्लॉक 2 स्थित साहेबगंज बीडीओ कार्यालय में नामांकन पत्र की जांच चल रही थी। भाजपा का आरोप है तृणमूल के विधायकों के समर्थकों ने हमला कर दिया। खबर मिलते ही केंद्रीय मंत्री और कूचबिहार से भाजपा सांसद निशीथ प्रमाणिक मौके पर पहुंचे। निशीथ प्रमाणिक ने आरोप लगाया कि तृणमूल की शरण में आए बदमाशों ने उनके काफिले को निशाना बनाया। भाजपा का आरोप है कि काफिले पर बम भी फेंके गए। निशीथ प्रमाणिक ने कहा, यह बंगाल के लिए एक डरावनी स्थिति है। मेरे काफिले पर तीर चलाए गए हैं। हालांकि तृणमूल ने केंद्रीय मंत्री के सभी आरोपों को झूठा बताया।


बीरभूम में मिले भारी मात्रा में हथियार और बम

वहीं बीरभूम में बंगाल एसटीएफ ने हथियार के साथ एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही वहां भारी मात्रा में बम भी मिले हैं। बीरभूम में ही नामांकन के बाद माकपा उम्मीदवार और भाजपा उम्मीदवार पर हमला करने का आरोप लगा है। उम्मीदवारों के घर में घुसकर मारपीट की गयी है। यह आरोप तृणमूल समर्थकों पर लगा है।

सीएम ममता के घर पहुंचे नेता

वहीं दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, टीएमसी के कई मंत्री और नेता पंचायत चुनाव पर बात करने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें