मणिपुर में फिर हिंसा, सैकड़ों महिलाओं ने लगाई घरों व स्कूलों में आग, RSS के नेता ने कहा, मुझे फंसा दिया

मणिपुर में हालात काफी खराब है। इस बीच एक बार फिर चुराचांदपुर जिले के तोरबंग बाजार में हिंसा की खबरें सामने आई है। वहां महिलाओ की एक भीड़ ने खाली छोड़े गए घरों और स्कूलों में आग लगा दी। इस दौरान फायरिंग और बम विस्फोट भी किए गए। सैकड़ो महिलाओं के नेतृत्व में भीड़ ने 10 लगभग 10 घरों में आग लगा दी है।
वहीं जानकारी सामने आई है कि इस दौरान भीड़ की तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई और देसी बमों से विस्फोट भी किया गया। भीड़ ने बीएसएफ के जवानों से वाहन छीनने की कोशिश की लेकिन जवानों और स्थानीय लोगों ने फायरिंग कर भीड़ के प्रयास को विफल कर दिया।
पदाधिकारी और उनके बेटे को फंसाने का आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल हुए महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरएसएस पदाधिकारी और उनके बेटे के शामिल होने का आरोप लगाया गया था। जिस पर पीड़ित आरएसएस पदाधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
तस्वीर को एडिट कर वीडियों में लगाया
मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को एक शिकायत मिली है, जिसमें एक राजनीतिक दल के पदाधिकारी ने बताया कि उनकी और उनके बेटे की तस्वीर को कांट-छांट करके वायरल वीडियो के स्क्रीशॉट पर लगा दिया है। वहीं पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि पदाधिकारी और उनका बेटा इस अपराध में सीधे तौर पर शामिल हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की जांच की जा रही है।