Big NewsSports

रेसलर Vinesh Phogat पहुंची भारत, वतन वापसी पर रेसलर का हुआ जोरदार स्वागत, हुई इमोशनल, देखिए वीडियो

Vinesh Phogat Welcome India: भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट फाइनली भारत लौट आईं हैं। 17 अगस्त की सुबह उसकी फ्लाइट दिल्ली के इंदीरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर लैंड हुई। ऐसे में उनके वतन वापसी उनके फैंस के साथ-साथ रेसलर बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे। विनेश का एयरपोर्ट उसी अंदाज से स्वागत हुआ जैसा एक गोल्ड मेडलिस्ट का होता है। इस दौरान विनेश काफी इमोशनल हो गई।

वतन वापसी पर Vinesh Phogat का हुआ जोरदार स्वागत, हुई इमोशनल

भले ही CAS ने विनेश फोगाट की सिल्वर मेडल दिए जाने की अपील को खारिज कर दिया हो। उन्हें भले ही मेडल ना मिला हो लेकिन पूरा देश को उनपर गर्व है। उनका स्वागत उसी अंदाज में किया गया जैसे एक गोल्ड मेडलिस्ट का होता है। एयरपोर्ट के बाहर रेसलर बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने बात कर उनका हौसला बढ़ाया।

विनेश हुईं इमोशनल

देशवासियोिं का प्यार देखकर विनेशइ फोगाट काफी इमोशनल हो गईं। उनकी आंखों से आंसू छलक उठे। विनेश ने भले ही मेडल ना जीता हो लेकिन वो सभी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

विनेश फोगाट पहली महिला रेसलर है जो ओलंपिक में रेसलिंग के फाइनल में पहुंची हो। लेकिन फाइनल से पहले दुर्भाग्यवश उनका वजन मानक तय से 100 ग्राम ज्यादा निकला।जिसके चलते उन्हें डिसक्वालीफाई कर दिया गया। साथ ही उनकी सिल्वर मेडल दिए जाने वाली अपील भी खारीज हो गई।

गांव में होगा भव्य स्वागत

विनेश के वापस वतन लौटने पर हर कोई उनके स्वागत के लिए तैयार है। विनेश के भाई हरिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, “कुश्ती और इस खेल को पसंद करने वाले सभी लोग एयरपोर्ट पर विनेश का स्वागत करने आ पहुंचे हैं. हर क्षेत्र से लोग विनेश का जोरदार स्वागत करने के लिए आ रहे हैं. गांव में विनेश के भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है।” ऐसे में गांव में विनेश के स्वागत की तैयारी जोरो-शोरो से है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें