SportsHighlight

Vinesh Phogat ने रेसलिंग के सेमीफाइनल में किया प्रवेश, पदक से सिर्फ एक कदम दूर

Paris Olympics 2024 में भारत की स्टार रेसलर व‍िनेश फोगाट(Vinesh Phogat) ने महिला 50 किग्रा राउंड ऑफ 16 में टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और चार बार विश्व चैम्पियन जापान की युई सुसाकी को हरा दिया है। विनेश ने ये मुकाबला 3-2 से अपने नाम किया है। ऐसे में इस जीत के साथ वो क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। जिसके बाद क्वार्टर फाइनल में विनेश का मुकाबला यूक्रेन की ओकसाना लिवाच के साथ हुआ। उन्हें भी विनेश ने 7-5 से मात देकर सेमीफाइनल में एंट्री मार ली है।

टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को दी मात

Paris Olympics 2024 में विनेश को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने के लिए टोक्यो ओलंपिक विजेता और चार बार विश्व चैंपियन युई सुसाकी को हराना था। ऐसे में उनके लिए ये मुकाबला आसान नहीं था। लेकिन विनेश ने ये मैच जीतकर सभी को हैरान कर दिया था। पहले विनेश पीछे चल रही थी। सुसाकी के पास दो प्वाइंट्स की लीड थी। लेकिन अंत में विनेश ने अटैक कर तीन अंक हासिल कर लिए। जिसके चलते विनेश ये मुकाबला 3-2 से जीत गईं।

https://twitter.com/JioCinema/status/1820759913292865674

क्वार्टर फाइनल में हासिल की दमदार जीत

जपान की सुसाकी को हराने के बाद विनेश का सामना क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच के साथ हुआ। जहां शुरुआत से ही विनेश के पास लीड थी। ऐसे में उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबला 7-5 से जीत लिया और धमाकेदार अंदाज में सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। विनेश पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने से केवल एक कदम दूर है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें