Sports

रेसलर Vinesh Phogat-Bajrang Punia कांग्रेस में हुए शामिल, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली हैं। दोनों खिलाड़ी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लाकर्जुन खरगे से मिले। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में पार्टी उन्हें टिकट दे सकती है। पार्टी में शामिल होने से पहले दोनों बजरंग और विनेश ने रेलवे की सरकारी नौकरी को छोड़ दिया।

विनेश-बजरंग कांग्रेस में शामिल (Vinesh Phogat-Bajrang Punia Joins Congress)

दो दिन पहले यानी चार सितंबर को विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मिले थे। इस मुलाकात के बाद दोनों के पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई। साथ ही कयास लगाए जा रहे खे की कांग्रेस के टिकट पर दोनों चुनाव लड़ेगे। हालांकि टिकट की बात को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों खिलाड़ियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से भी मुलाकात की थी। 

कौनसी सीट से लड़ेगे चुनाव ?

काफी समय से ये कयास लगाए जा रहे थे कि अगर रेसलर विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल होती है तो पार्टी उन्हें उनके होम टाउन चरखी-दादरी से उम्मीदवार बनाएगी। तो वहीं जुलाना विधानसभा सीट से भी विनेश को टिकट दिए जाने के कयास लग रहे है।जुलाना विनेश का ससुराल है।

दिग्गज रेसलर बजरंग पूनिया की बात करें तो खबर है कि उन्हें कांग्रेस बादली से उम्मीदवार बना सकती है। दूसरी ओर ये भी कहा जा रहा है कि पार्टी शायद बजरंग को टिकट ना दें। उन्हें कांग्रेस चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें