UttarakhandBig NewsHaridwar NewsRoorkee News

युवक की संदिग्ध मौत पर ग्रामीणों का बवाल, कोतवाली के बाहर किया जमकर हंगामा

रुड़की के बेलड़ा गांव में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक की हत्या कर हादसे दिखाने का प्रयास किया गया है। इसके पीछे गांव के ही कुछ लोगों का हाथ है।

UTTARAKHAND

युवक की संदिग्ध मौत पर ग्रामीणों का बवाल

मृतक युवक की पहचान पंकज निवासी रुड़की के रूप में हुई। पंकज रुड़की के मित्तल टेंट हाउस में काम करता था। वो रोज की तरह सोमवार को भी काम पर निकला था। संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उसकी हत्या की गई है।

UTTARAKHAND

कोतवाली का घेराव कर की मुकदमा दर्ज करने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि हत्या को हादसा दिखाने का प्रयास किया गया है और पंकज की बाइक पर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाई गयी है। ग्रामीणों और परिजनों ने आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव कर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

UTTARAKHAND

हंगामा बढ़ता देख आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया

मामले को बढ़ता देख पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने गोबर से लदी ट्राली को भी कब्जे में ले लिया है। कोतवाली में भीड़ को बढ़ता देख आसपास के थानों से पुलिस बल को बुलाया गया। सूचना के बाद एएसपी निहारिका तोमर मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाने का प्रयास करती रहीं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें